DBMS क्या होता है ( DBMS kya hota hai ) नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम जानते है और इन्टरनेट इतियादी का इस्तेमाल करते है जिसमे हम कई तरह की वेबसाइट और एप्लीकेशन का Use करते है और उस पर डाटा का आदान-प्रदान करते है।
क्या आपको पता है की Computer और Internet के सन्दर्भ में DBMS क्या होता है और इसका उपयोग क्या-क्या है और इसको कैसे काम में लिया जाता है। इन सब के बारे में हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रह है ताकि इसके बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल सके। आईये जानते है इसके बारे में –
DBMS क्या होता है?
DBMS एक तरह का Software होता है जिसकी सहायता से इन्टरनेट पर उपलब्ध डाटा का एक डेटाबेस बनाया जाता है और उसी डाटा को सुरक्षित रखने और सँभालने के लिए किया जाता है। यह Users और Programs के डाटा को सुरक्षित रखने का एक तरीका है।
DBMS का पूरा नाम –
DBMS का पूरा नाम अंग्रेजी में Database management system के नाम से जानते है वही इसे हिंदी में भी इसी नाम से जानते है। हिंदी में इसे डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के नाम से जानते है।
DBMS के कितने प्रकार होते है?
सामान्य रूप में देखा जाए तो DBMS के मुख्य रूप से चार प्रकार होते है। यह सभी प्रकार अलग-अलग तरीकों से काम करता है और डाटा को मैनेज करने में मदद करता है।
- Hierarchical DBMS
- Network DBMS
- OO DBMS ( Object oriented )
- Relations DBMS
यह चार तरीके प्रमुख होते है।
Hierarchical DBMS :
यह एक तरह से Parents-children की तरह से काम करता है। यह बहुत ही फास्ट और सरल तरीका है। इसमें Tree Structures की तरह से Data को मैनेज किया जाता है। इसमें किसी ही भी फॉर्म के डाटा को सेट किया जाता है और उससे डेटाबेस को लिंक किया जाता है।
Network DBMS :
इस तरह के नेटवर्क में भी Hierarchical DBMS की तरह ही काम करता है। यह भी एक समान Structures के रूप में काम करती है। Network DBMS Records और Sets पर आध्रारित होते है। इसमें अधिकतर SQL को Manipulate किया जाता है।
OO DBMS :
Object Oriented DBMS भी एक तरह का DBMS का प्रकार है। इस प्रकार के डेटाबेस में Oops Concepts के आधार अपर डाटा का Structure बनाया जाता है।
Relational DBMS :
इस तरह के DBM में Database का सबसे व्यापक रूप का इस्तेमाल किया जाता है यानी बड़े स्तर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के डेटाबेस में एक से अनेक टेबल को जोड़ा जाता है।
यह चार प्रकार के डेटाबेस प्रमुख होते है।
DBMS का इस्तेमाल कहा किया जाता है?
DBMS का इस्तेमाल तो वैसे कई जगहों पर किया जाता है। इन सब में यह कुछ मुख्य और ख़ास Industry है जहा पर इनका इस्तेमाल काफी तेजी से किया जाता है।
- लाइबेरी मैनेजमेन्ट सिस्टम
- स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी
- सोशल मिडिया साइड्स
- बैंकिंग
- रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम
- एयरलाइंस
- टेलीकम्यूनिकेशन
- ऑनलाइन शॉपिंग
- मिलिट्री
- एच आर मैनेजमेन्ट
- मैनुफैचरिंग
Final Words
इस Article में हमने आपको DBMS kya hota hai के बारे में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा।